Pages

Saturday, 25 April 2020

कोरोनॉ वायरस के कारण लॉक डाउन में देश के महाराष्ट्र,दिल्ली,पंजाब,हरयाणा,राजस्थान आदि राज्यों में फंसें मज़दूरों की घर वापसी कब होगी?

देश के विभिन्न राज्यों में फंसे मज़दूरों की घर वापसी कब होगी इसका इंतजार मज़दूर कर रहें हैं?लॉक डाउन
के कारण रोजगार नहीं है।रहने खाने की समस्या है।राहत का काम हो रहा है पर वह पर्याप्त नहीं है।कोरोनॉ ने आर्थिक,सामाजिक बर्बादी का भीषण संकट खड़ा कर दिया है।गरीबों,मज़दूरों का जीना मुहाल है।ऐसे माहौल में सभी अपने गाँव,घर जाना चाहते हैं।
महाराष्ट्र,दिल्ली,राजस्थान,पंजाब,हरयाणा राज्यों में अधिकतर बिहार,उत्तर प्रदेश,उड़ीसा के मज़दूर फंसे हैं।
उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य के मज़दूरों की घर वापसी के लिए आदेश दिए है।ज़ल्द वापसी होने लगे।सार्थक पहल है।
इसी प्रकार बिहार,उड़ीसा,झारखण्ड अदि सभी राज्य ब्यवस्था करें।जल्द वापसी हो।छोटे बच्चे,महिलायें,बुजुर्ग रहने,खाने को लेकर परेशांन है।काम नहीं है।रोजगार समाप्त है।क्या करें मज़दूर?
समस्या यह भी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
हो पा रहा है।एक जगह इकट्ठे लोग रह रहें हैं।कोरोनॉ बीमारी का खतरा भी बना है।गर्मी से भी परेशानी है।
सभी संबंधित सरकारें अपने मज़दूरों को घर वापसी की ब्यवस्था करें।गरीबों पर कृपा करें।


No comments: